Content-Length: 151719 | pFad | https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B9%E0%A5%87%E0%A4%B2%E0%A5%8B_%E0%A5%A8

हेलो २ - विकिपीडिया सामग्री पर जाएँ

हेलो २

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
हेलो २
निर्माणकर्ताबंजी
गेयर बोक्स सोफ्टवेयर
प्रकाशकमाइक्रोसॉफ्ट
संगीतकारमार्टिन ओ'डोनल
माइकल सैलवाटोरी
शृंखलाहेलो
कंप्युटर मंचमाइक्रोसॉफ्ट विंडोज़
एक्स बॉक्स 360
प्रकाशन९ नवम्बर २००४
शैलीप्रथम-व्यक्ति शूटर
मोडएकल-खिलाड़ी, मल्टीप्लेयर, एक्सबॉक्स लाइव, कोऑपरेटिव

हेलो २ (अंग्रेज़ी: Halo 2) एक प्रथम-व्यक्ति शूटर वीडियो गेम है जो बंजी द्वारा विकसित किया गया है। इसे एक्सबॉक्स 360 पे ९ नवम्बर २००४ को रिलिज़ किया गया था।[1] यह हेलो शृंखला का दुसरा गेम है और २००१ में बने हेलो: कॉबेक्ट इवोलव्ड का अगला भाग है। माइक्रोसॉफ्ट ने ३१ मई २००७ को इसका माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़ संसकरण रिलिज़ किया[2] जिसे उसीकी अंतर्गत टीम माइक्रोसॉफ्ट गेम स्टूडियोज़ ने विकसित किया है। गेम में नए गेम इंजिन व हेवोक फिज़िक्स इंजिन का उपयोग किया गया है व नए हथियार, गाडियां व मल्टीप्लेयर नक़्शे डाले गए हैं। खिलाड़ी इसमें मास्टर चीफ़ और परग्रही आर्बिटर दोनों के नज़रिए से खेलता है जो छब्बीसवीं शताब्दी में संयुक्त राष्ट्र अंतरिक्ष कमांड और कोवनंट के बिच चल रहे युद्ध का हिस्सा है।

कॉम्बैट इवोल्व्ड की सफलता के बाद इसके अगले भाग की प्रतीक्षा व उत्सुकता चरम सीमा पर थी। बंजी ने प्रेरणा उन कड़ियों व बिंदुओं से लि जो पिछले गेम में छोड़ दिए गए थे जिसमे एक्सबॉक्स लाइव पर मल्टीप्लेयर प्रकार शामिल है। वक्त की कमी व गेम के आकार के चलते किए गए कांट-छांट के कारण, जिसमें एक अधूरा अंत शामिल है, स्टूडियो के कई लोग असंतुष्ट थे। हेलो २ के प्रचार अभियान में एक अन्य खेल "आई लव बीज़" शामिल था जिसमे खिलाड़ी वास्तविक दुनियां से संबंधी पहेलियाँ सुलझाते हैं।

रिलीज़ होते ही हेलो २ एक्सबॉक्स लाइव पर बेहद लोकप्रिय गेम बन गया[3] और इसका एक्सबॉक्स 360 पर का यह रेकॉर्ड गियर्स ऑफ़ वॉर ने दो वर्ष बाद तोडा।[4][5] २० जून २००६ तक इसे एक्सबॉक्स लाइव पर ५० करोड़ बार खेला जा चूका है।[6] हेलो २ एक्सबॉक्स का सर्वश्रेष्ठ बिक्री वाला प्रथम-पीढ़ी का गेम है[7] जिसकी केवल अमेरिका में ही ६३ लाख प्रतियाँ बिक चुकी है।[8] इसे समिक्षों द्वारा काफ़ी सराहा गया जिन्होंने इसके मल्टीप्लेयर की बेहद तारीफ की। इसके अभियान की काफ़ी आलोचना की गई जिसमे अधूरा अंत शामिल है।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. ओ'कॉनोर, फ्रैंक (नवंबर 9, 2005). "Halo 2: One Year Later". बंजी. मूल से 18 अक्तूबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि दिसम्बर 3, 2007.
  2. "Halo 2 for PC – Release Summary". गेमस्पॉट. मूल से 11 सितंबर 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि फ़रवरी 2, 2008.
  3. "Halo 2 tops Live most-played list". GamesIndustry.biz. यूरोगेमर. फ़रवरी 21, 2006. मूल से 27 जून 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि दिसम्बर 10, 2006.
  4. गिब्सन, एली (नवंबर 20, 2006). "Gears of War ousts Halo". GamesIndustry.biz. यूरोगेमर. मूल से 9 अक्तूबर 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि दिसम्बर 22, 2006.
  5. "Halo 3: Does It Live Up To The Hype?". स्काय न्यूज़. अक्टूबर 1, 2007. मूल से 1 सितंबर 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि अप्रैल 30, 2009.
  6. ज़हारोव-रूट, एलेक्स (मार्च 8, 2007). "Xbox LIVE: 6 million users and counting - thumbs nose at PS3, Wii". iTWire. मूल से 1 अगस्त 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि मार्च 19, 2007.
  7. मोसेस, ईशार (अगस्त 30, 2007). "Prepare for all-out war". द सिडनी मोर्निंग हेराल्ड. मूल से 5 जनवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि फ़रवरी 2, 2008.
  8. साइड नर, जोनाथन (सितंबर 25, 2007). "Microsoft pins Xbox 360 hopes on 'Halo 3' sales". द सैन डिआगो यूनियन-ट्रिब्यून. मूल से 22 मई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि अक्टूबर 29, 2007.








ApplySandwichStrip

pFad - (p)hone/(F)rame/(a)nonymizer/(d)eclutterfier!      Saves Data!


--- a PPN by Garber Painting Akron. With Image Size Reduction included!

Fetched URL: https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B9%E0%A5%87%E0%A4%B2%E0%A5%8B_%E0%A5%A8

Alternative Proxies:

Alternative Proxy

pFad Proxy

pFad v3 Proxy

pFad v4 Proxy