सामग्री पर जाएँ

धीरूभाई अंबानी

विकिसूक्ति से
धीरूभाई अंबानी

धीरूभाई अंबानी (२८ दिसम्बर १९३२ - ६ जुलाई २००२) एक भारतीय व्यापार थैलीशाह एवम् उद्यमी थे।

उक्तियाँ

[सम्पादन]
  • बड़ा सोचो, जल्दी सोचो, आगे सोचो। विचारों पर किसी का एकाधिकार नहीं है।
  • हम अपने शाशकों को नहीं बदल सकते पर जिस तरह वो हम पे शाशन करते हैं उसे बदल सकते हैं।
  • ना शब्द मुझे बिलकुल सुनाई नहीं देता।
  • मेरे भूत, वर्तमान और भविष्य के बीच एक आम कारक है: रिश्ते और विश्वास। यही हमारे विकास की नीव हैं।
  • रिलायंस में विकास की कोई सीमा नहीं है।मैं हमेशा अपना वीज़न दोहराता रहता हूँ।सपने देखकर ही आप उन्हें पूरा कर सकते हैं।
  • मेरी सफलता का राज़ मेरी महत्वाकांक्षा और अन्य पुरुषों का मन जानना है।
  • हमारे स्वप्न विशाल होने चाहिए। हमारी महत्त्वाकांक्षा ऊँची होनी चाहिए। हमारी प्रतिबद्धता गहरी होनी चाहिए और हमारे प्रयत्न बड़े होने चाहिए। रिलायंस और भारत के लिए यही मेरा सपना है।
  • फायदा कमाने के लिए न्योते की ज़रुरत नहीं होती।
  • यदि आप दृढ संकल्प और पूर्णता के साथ काम करेंगे तो सफलता ज़रूर मिलेगी।
  • कठिन समय में भी अपने लक्ष्य को मत छोड़िये और विपत्ति को अवसर में बदलिए।
  • एक दिन धीरुभाई चला जायेगा। लेकिन रिलायंस के कर्मचारी और शेयर धारक इसे चलाते रहेंगे। रिलायंस अब एक विचार है, जिसमे अंबानियों का कोई अर्थ नहीं है।
  • युवाओं को एक अच्छा वातावरण दीजिये। उन्हें प्रेरित कीजिये। उन्हें जो चाहिए वो सहयोग प्रदान कीजिये। उसमे से हर एक आपार उर्जा का श्रोत है। वो कर दिखायेगा।
  • हमारे स्वप्न विशाल होने चाहिए। हमारी महत्त्वाकांक्षा ऊँची होनी चाहिए। हमारी प्रतिबद्धता गहरी होनी चाहिए और हमारे प्रयत्न बड़े होने चाहिए। रिलायंस और भारत के लिए यही मेरा सपना है।
  • समय सीमा पर काम ख़तम कर लेना काफी नहीं है,मैं समय सीमा से पहले काम ख़तम होने की अपेक्षा करता हूँ।
  • जो सपने देखने की हिम्मत करते हैं, वो पूरी दुनिया को जीत सकते हैं।

बाहरी कडियाँ

[सम्पादन]
w
w
विकिपीडिया पर संबंधित पृष्ठ :
pFad - Phonifier reborn

Pfad - The Proxy pFad of © 2024 Garber Painting. All rights reserved.

Note: This service is not intended for secure transactions such as banking, social media, email, or purchasing. Use at your own risk. We assume no liability whatsoever for broken pages.


Alternative Proxies:

Alternative Proxy

pFad Proxy

pFad v3 Proxy

pFad v4 Proxy